सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ठहरा हुआ शहर - 1

महेंद्रगढ़, मेरा पिछले 2 सालों से ज्यादा समय से अमेजन, फ्लिपकार्ट और डाक का पतामैं महेंद्रगढ़ को अक्सर ठहरे हुए शहर के रूप में जानता हूंयह कैसे मेरे जहन में आया होगा, आप महेंद्रगढ़ एक बार घूम जाएंगे तो आपको मालूम हो जाएगालगता है इस शहर को अपनी तरक्की के दिनों से इतनी मुहब्बत हुई कि दुनिया 21वीं सदी में गई और ये वहीं अटका रह गयायहां 'ठहरना' महेंद्रगढ़ की तौहीन में लिखा कोई अल्फ़ाज़ नहीं है बल्कि यही ठहरना इस शहर की खूबसूरती भी हैयहां आज भी अधिकतर घर सौ साल पहले बनी उन मजबूत दीवारों पर ही टिके हैं, बस उन्हें अंदर बाहर से थोड़ा सा नयेपन से पोत दिया गया हैबड़ी बड़ी हवेलियां यूं ही पड़ी हैअगर मैं 1947 के ऊपर बन रही किसी फिल्म का डायरेक्टर होता तो सच में महेंद्रगढ़ को ही चुनतायहां की गलियों, दुकानों और घरों से इस शहर के पुरानेपन के छापे मिटे नहीं हैं। शुरुआती दिनों में मेरे मन में आया कि इस ठहरे हुए शहर पर एक शानदार डॉक्युमेंट्री बनाई जाएं। इसके लिए इस शहर के पुराने- पुराने घरों की मैंने बहुत सारी तस्वीरें जुटा ली थी। इमारतों, गलियों और बाजार की तस्वीरें। पर शहर की तरह वह काम भी रुक गया। मुझ जैसे हेरिटेज प्रेमी आदमी के लिए तो यह शहर एक चाव की तरह थाशुरुआती दिनों में इस शहर का सम्मोहन मुझ पर खूब चलामैं भरी दोपहरी में और रात को भी यूं ही इसकी बरसों पुरानी छोटी-छोटी गालियों, घरों और हवेलियों को देखने निकल जाया करता थाशहर के बीचों-बीच बने किले को मैंने पांच से छह बार देखा होगाकोई भी मेरा परिचित मुझसे मिलने आता तो उसे किला दिखाने जरूर ले जातायह उसके लिए भले ही बोरिंग हों जाता होगा पर मेरे लिए मजा बराबर रहता थामैं महेंद्रगढ़ में जहां रहता था, वहां सामने एक खूब बड़ी पुरानी हवेली थी; क्या ही सुंदरअपनी जर्जरता में भी सुंदरऐसी बहुत-सी इमारतें वहां आस पास थीएक बार मैंने एकांत में पढ़ने के लिए एक लाइब्रेरी में जाना शुरू कियालाइब्रेरी पूरी की पूरी एक पुरानी हवेली थीउसमें लीपा पोती करके, शीशे लगाकर विद्यार्थियों के रहने के लिए एक पीजी भी बना दिया गया थापर मेरे लिए उसका सौंदर्य वही पुराना नौहरा, मोटी मोटी दीवारें और छोटे छोटे कमरे थेकोई मेरे मन-मस्तिष्क में झांककर यदि कोई कह दे कि मैं इस लाइब्रेरी में इस लिए आता था कि यह एक हवेली में बनी है तो मुझे अचरज होगाइस शहर की विचित्रताओं में एक है यहां की मिठाई की दुकानेंसंख्या में इतनी ही यहां बाकी सब दुकानें है, इतनी ही मिठाई कीरसगुल्ला और मावा यहां के ग्राहक जन का प्रिय खाद्य पदार्थ हैऔर सच में इन दोनों ही मिठाई में यहां की पुरानी दुकानों का कोई तोड़ नहीं है। एकदम लाजवाब, खैर छोड़िए, क्यों ही आपके मुंह में पानी लाना। एक मिठाई रह गई, वो है जलेबीटोपीवाले की जलेबी। वो भी एक ही नाम की तीन दुकानें, एक साथ। इस शहर की एक और विचित्र बात है, जरा वो भी सुनिएमैं दिल्ली रहकर आया तो देर से सोने का आदी हो गया थाकोई बोलता कि भाई कब तक जागोगे तो कहता कि अभी तो रात जवान हैपर महेंद्रगढ ने मुझे इस बात कर पुनर्विचार करने के लिए बाध्य कर दियायहां का बाजार 7 बजे ही एकाएक से बंद हो जाता है और 10 बजे तक तो आधे शहरवासी मध्यनिद्रा में होते हैंरात को 11 बजे आपको रेलवे स्टेशन के पास चाय वाले खोके और आधी खिड़की खुले दारू वाले ठेके के अलावा, बस आवारा कुत्ते, सांड और शराबी ही किस्मत/बाद किस्मत से मिल सकते हैंठहरना इस शहर की खूबसूरती के साथ साथ बदनियती भी है। मेरे जीवन में महेंद्रगढ़ वाइल्डकार्ड एंट्री की तरह आया था। अभी भी इस शहर का दाना पानी जारी है, और कब तक और रहेगा, बताना जरा मुश्किल है। कुछ दिनों पहले मैं बड़ा त्रस्त हो गया, मैनें सोशल मीडिया पर लिख दिया – “ जिंदगी महेंद्रगढ़ हो गई है, कोई विकास ही नहीं हो रहा।” मेरे परिचित महेंद्रगढ़ वासी रूष्ट हुए पर मैं संतुष्ट हुआ। और इस शहर की जो सबसे बड़ी विचित्रता है, वह इसके रुकने में ही है, वो कैसे? अगली कड़ी में आपको बताता हूं….

टिप्पणियाँ

  1. बेहद सुंदर वर्णन मित्र 🤩🥳🎉💐💐

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत सुंदर सर

    जवाब देंहटाएं
  3. Robin bhai,,, kya likh diya h...pran dal diya apne pathar chune k Shahar me... मने ye pd jrur h pr Esa lga jaise ap samne baithe mihjubani suna rhe ho....धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं
  4. महेंद्रगढ़ का इतना सुंदर वर्णन मैने आज तक नहीं सुना । आपने क्या लिखा है एक अलग ही एहसास इसको पढ़ कर लगा । कभी नारनौल शहर भी घूमिए और अपनी लेखनी से उस शहर की सुंदरता उसकी पुरानी दास्तान को रूबरू कराइए ।

    जवाब देंहटाएं
  5. सुंदर और यथार्थवादी चित्रण

    जवाब देंहटाएं
  6. बहुत सुंदर भाई ❤️❤️

    जवाब देंहटाएं
  7. सुरेंद्र सिंह18 मई 2025 को 8:35 pm बजे

    बहुत खूब लिखा है रॉबिन

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नीरसता

अंधेरा है, शांति है, सब सो रहे हैं। पर अभी भी कहीं अस्थिरता है, मन में कोई खाली जगह है। अंतर्मन के किसी कमरे के दरवाजे अभी भी खुले हैं, जहां से हवा साँय- साँय करके गुजर रही है। जिसकी गूंज मेरे अंदर बनी हुई है। जो इस शांति में भी मुझे अस्थिर रखती है।  इतने जतन के बाद भी हम यूं ही जीवन की नीरसता से टकरा जाते हैं।  जीवन की नीरसता में भी शायद कोई रस है। तभी तो हम चाहते , न चाहते हुए भी बार - बार इसकी गिरफ्त में आ जाते हैं।  ऐसा नहीं है कि किसी घटना से नीरसता उपजती है, इसके लिए किस स्थाई भाव, विभाव, अनुभाव की कतई जरूरत नहीं है, नीरसता रसों की अति होने से भी उपज जाती है, या राह चलते मेरे बाप की उम्र के किसी अधेड़ आदमी को कोई ठेला घसीटे या थक कर टूट चुके पांवों को साइकिल की पैडल पर जोर लगाते देखता हूं तो मेरे अंदर उपजती है दया और उस दया के साथ आती है जीवन की नीरसता। मेरी यह नीरसता मुझे मौन देती है और मेरे अंदर मर चुकी सृजनता को सांसे। मैं इसका इस्तेमाल किसी वैक्सीन की तरह करता हूं। खैर छोड़िए, नीरसता जीवन के लिए बहुत काम की चीज है, आज के इस सरपट संसार में नीरसता का बोध होना ही ब...

यादों के खंडहर (पहला भाग)

 "कुछ चंद कदम ही चला था मैं अभी उस खंडहर से की एक अतरंगी सी आवाज मेरे कानों से टकराती है, मैं अचानक मुड़ के पीछे देखता हूं तो सब का सब जो मेरे और उस खंडहर के बीच का जुड़ाव का कारण था, जिंदा हो उठता है। एक छोटे क्षण से लेकर छोटी बड़ी तमाम तरह की घटनाएं, अनायास ही मेरे सामने आ धमकती है। मैं ऐसे उनमें विलीन हो जाता हूं की मानो उनको ही जी रहा हूं , और यह भूल जाता हूं की मैंने पहले इनको जिया हुआ है। मैं उन बीतें दिनों का रस पीता ही होता हूं की मुझे स्मरण हो आता है की ये सब स्मृतियां है। सब सम्मोहन धरे का धरा रह जाता है। खंडहर फिर से खंडहर बन जाता है जो एक वक्त हरा गुलिस्तां बन गया था। " .....